सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गीता अध्याय ll 18 ll, श्लोक ll 67 ll

गीता अध्याय ll 18 ll

श्लोक ll 67 ll

( श्रीगीताजी का माहात्म्य )
इदं ते नातपस्काय नाभक्ताय कदाचन।
न चाशुश्रूषवे वाच्यं न च मां योऽभ्यसूयति॥

हिंदी अनुवाद 

तुझे यह गीत रूप रहस्यमय उपदेश किसी भी काल में न तो तपरहित मनुष्य से कहना चाहिए, न भक्ति-(वेद, शास्त्र और परमेश्वर तथा महात्मा और गुरुजनों में श्रद्धा, प्रेम और पूज्य भाव का नाम 'भक्ति' है।)-रहित से और न बिना सुनने की इच्छा वाले से ही कहना चाहिए तथा जो मुझमें दोषदृष्टि रखता है, उससे तो कभी भी नहीं कहना चाहिए ॥

टिप्पणियाँ